मनाव सेवा चैरिटेबल सोसायटी ने समाजसेवा के 21 वर्ष पूरे होने पर भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन

समाज सेवा के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक समय से निरंतर कार्य कर रही मनाव सेवा चैरिटेबल सोसायटी (रजि.) ऑल इंडिया ने अपने 21 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के रोहिणी स्थित द टेक्निया इंस्टीट्यूट, मधुबन चौक में एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को समर्पित रहा, जिसमें समाज सेवा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों, शिक्षाविदों तथा समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था की 21 वर्षों की यात्रा का उत्सव मनाने के साथ-साथ समाज सुधार और जनकल्याण के लिए प्रेरणा प्रदान करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *